Face se Pimple Kaise Hataye in Hindi - चेहरा आपके व्यक्तित्व का आईना होता है और अगर चहरे पे पिंपल हो जायें तो इससे आपकी सुंदरता काम हो जाती है। दोस्तों पिंपल आपके चहरे में कई जगह पर हो जाते है जैसे होंठों के ऊपर माथे पे नाक पे जिसके कारण आपको बहुत परेशानी होती है। पिंपल होने के कई कारण हो सकते है। हार्मोनल असन्तुल, अंदरूनी बुखार होने के कारण, पेट ख़राब होने के कारण, या फिर लंग्स फेफड़ों में किसी प्रकार की तकलीफ होने के कारण मुहांसे हो सकते है। इन मुहासों से छुटकारा पाने के लिए ज्यादातर लोग घरेलू नुस्खों का सहारा लेते है।
चेहरे से पिंपल हटाने के 8 घरेलू उपाय - How to Remove Pimples in Hindi
October 26, 2022
0
पिंपल्स से हर कोई परेशान है। खासतौर पर अगर ये चेहरे पर हो जाएं, तो पर्सनालिटी को खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए वैसे तो लोग तमाम तरह से साबुन,क्रीम,लोशन और दवाओं का सहारा लेते हैं,लेकिन लंबे समय तक ये चीजें आपका साथ नहीं दे पातीं और पिंपल्स कुछ समय बाद फिर से उभर आते हैं। इसके बजाए अगर आप घरेलू नुस्खों का उपयोग करें, तो ये चेहरे और पीठ पर दिखने वाले मुंहासों को जड़ से खत्म करने में आपकी मदद कर सकते हैं। नीचे जानिए पिंपल कम करने के घरेलू तरीके।
एक छोटी कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस लें. अब इसमें एक चम्मच शहद व आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं। इसे 10 मिनट तक पिंपल्स पर लगा रहने दें. 10 मिनट के बाद ठंडे दूध से चहरे की मसाज करें इसके बाद साफ पानी से चेहरा धुल लें. ये प्रक्रिया दिन में एक बार एक सप्ताह तक करें।
दालचीनी पिंपल्स के लिए बहुत लाभकारी साबित हुई है। एक कटोरी में दालचीनी का पाउडर आधा छोटा चम्मच और शहद लेकर इसे अच्छे से मिक्स करके एक पेस्ट तैयार कर लें. फिर पेस्ट को रात में सोने से पहले जहाँ पिंपल हों वहाँ पर लगालें। इस पेस्ट को रात भर पिम्पल्स पर लगा रहने दें। सुबह उठकर ताजे पानी से चेहरे को धुल लें। दालचीनी का प्रयोग खाने मे भी करना चाहिए क्योंकि इसमें तिक्त गुण होते हैं, जो शरीर के ब्लड शूगर और इन्सूलिन को कम करते हैं और चेहरे के रोम छिद्र को खोलने में मदद कर देते हैं।
पिंपल्स के लिए मुल्तानी मिट्टी वरदान के सामान है। त्वचा से अत्याधिक तेल और गंदगी हटाने में मुल्तानी मिट्टी बेहद कारगर है। इसे रोज नहाते समय गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यदि आप खड़ी मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग रहे हैं। तो इसे रातभर गुलाबजल में भीगकर रखें। सुबह लगाने से पहले इसमें आधा चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलकर इसे चहरे पर लगायें। इससे पिंपल्स जल्द ही ठीक हो जायेंगे।
नीम का पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में 10-15 पिसे हुए नीम के पत्ते, 1 छोटा चम्मच चंदन का पाउडर और 1/4 चम्मच हल्दी का पाउडर लेकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे चेहरे पर लगाये 30 मिनट तक इस पेस्ट को चेहर पर लगा रहने दें. फिर चेहरे को सादे पानी से अच्छे से धो ले। इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार चहरे पर लगाएं। इस पेस्ट के उपयोग से पिंपल्स से छुटकारा मिलेगा।
शरीर से जुडी कई प्रकार की समस्याओं में शहद बहुत कारगर है। शहद को पिंपल्स पर लगाने से पिंपल्स से जल्दी ही छुटकारा मिलता है। शहद को पिंपल्स पर 15 मिनट तक लगा रहने दें बाद में ठंडे दूध से चेहरे की मसाज करें कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धो लें इस प्रक्रिया को एक सप्ताह तक करने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
एलोवेरा शरीर से जुड़ी कई प्रकार की बिमारियों में काम आता है। एलोवेरा का प्रयोग पिंपल्स पर करने से पिंपल्स से छुटकारा मिलता है। एलोवेरा के रस को रोज सुबह चहरे पर लगायें जिससे पिंपल्स की समस्या से जल्दी ही छुटकारा मिलेगा। साथ ही चहरे में निखार आयेगा।
उपरोक्त दिए गए घरेलू उपायों से आप अपने पिम्पल ठीक कर सकते हैं। उचित स्किन केयर रूटीन के साथ आपको अपने खानपान का भी ध्यान रखना होगा। यदि समस्या ज्यादा हो तो आप किसी अच्छे चर्मरोग विशेषज्ञ को जरूर दिखाएं। अन्यथा आपको कहीं जाने कि आवश्यकता नहीं है। संतुलित आहार और घर के बने लेप चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपके मुंहासे ठीक हो जाएंगे।
If you have any doubts, Please let me know