Flaxseed in Hindi | अलसी के फायदे - Image of Flaxseed
personSatyendra Singh
October 23, 2022
0
share
Flaxseed जिसे हिंदी में अलसी कहते है अलसी पुराने वक्त से ही हमारे खान पान का अहम हिस्सा थी। लेकिन अब ये ज्यादातर रसोइयों से बहार हो चुकी है। अलसी में बहुत सारे गुण है इसी बजह से हमारे दादा दादी नाना नानी अलसी का इस्तेमाल करते थे। लेकिन आज के जामने में तो कुछ लोगों ने अलसी का नाम भी नहीं सुना होगा मैंने भी अलसी का नाम और अलसी के गुणों के बारे में कुछ दिन पहले ही सुना। दोस्तों अलसी के बहुत से फायदे होते है अलसी सेहत के लिये तो फायदेमंद है ही। इसके साथ अलसी कई प्रकार रोगों के लिए Gharelu Upchar का काम करती है। अलसी में कई प्रकार के ऐसे तत्व होते है जो शरीर को स्वस्थ रखते है। इस लेख में अलसी के फायदे और अलसी का इस्तेमाल करके आप कौन कौन से रोगों का Gharelu Upchar कर सकते हैं। इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देंगे।
Flaxseed in Hindi
अलसी को सुपर फ़ूड कहा जाता है अलसी में कई प्रकार के पोषण तत्व होते है जो शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होते है।
पुरुषों के लिए अलसी के फायदे - अलसी के फायदे
आज कल का लाइफ स्टाइल और खाना पीना और प्रदुषण का पुरुषों के स्वास्थ्य और जनन-अक्षमता (Infertility )पर काफी बुरा असर पड़ रहा है। अलसी की मदद से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। अलसी (Flaxseed) का सेवन करके शुक्राणुओं की संख्या (sperm count) और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाया जा सकता है।
यौन सम्बन्धी समस्याओ के लिए भी अलसी फायदेमंद है। अलसी को डाइट में शामिल करने से Blood vesseles खुल जाते है.जिसके कारण पैल्विक में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके आलावा अलसी में उत्तेजक गुण पाया जाता है जो यौन सम्बन्धी समस्याओ को सुधारने में काफी असरकारी है।
पुरुषों में होने वाले यूरिन इंफेक्शन में भी अलसी लाभकारी है जो यूरिन की नलिका को साफ करके यूरिन फ्लो को सही करता है। जिससे पुरुषों में होने वाले यूरिन इंफेक्शन की समस्या को काम किया जा सकता है।
महिलाओं के लिए अलसी के फायदे
जिन महिलाओं को हार्मोनल समस्या है, अलसी सेवन से अनियमित पीरियड की परेशानी खत्म हो जाती है, साथ ही यह एस्ट्रोजन के लेवल को भी काफी कंट्रोल करता है। अगर महिलाओं को अधिक ब्लीडिंग की समस्या होती है, तो उसको कंट्रोल करने मेंं भी अलसी का सेवन फायदेमंद होता है।
अलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन के लिए फायदेमंद होता है और यह स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है और नए सेल्स का निर्माण करता है। अलसी स्किन संबंधित कई परेशानियों से छुटकारा दिलाता है।
अलसी महिलाओं की रजोनिवृत्ति (Menopause) वाली समस्या को भी कम करता है।
भुनी हुई अलसी खाने के फायदे
कई बार आप सुबह उठते हैं और अपने आप को थका-थका सा महसूस करते हैं। ये आपके शरीर में एनर्जी की कमी के कारण हो सकता है जिसमें कि भुनी हुई अलसी खाना फायदेमंद हो सकता है।
आप अलसी के बीजों को भून लें और अपने दाल-चावल के ऊपर या स्नैंक्स के ऊपर डाल कर खाएं। इससे आपके ब्रेन की शक्ति बढ़ेगी।
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई रहता है तो आपको अलसी को भून कर एक चम्मच सुबह और एक चम्मच शाम को लेना चाहिए। इस तरह ये कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकती है।
अगर आपको अपना वजन घटाना है तो आप अलसी के बीजों को भून लें और हर बार खाना खाने के बाद खाएं।
कब्ज की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। ऐसे में आप कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए भूनी हुई अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं।
भूनी हुई अलसी के बीज विटामिन ई से भरपूर होते हैं, जो कि आपकी स्किन और बाल दोनों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
निष्कर्ष - Conclusion
इस लेख में आपको अलसी के फायदों के बारे में बताया गया है अलसी सेहत के लिए फायदेमंद होती है खाने में नियमित रूप से अलसी का प्रयोग करना चाहिए। इससे शरीर स्वस्थ रहेगा शारीरिक समस्या में अलसी का इस्तेमाल करने से समस्या में धीरे धीरे सुधार होगा।
If you have any doubts, Please let me know